Farmers Shift Focus to Millet Cultivation Free Seed Kits and Market Support Provided मोटे अनाज की बढ़ी मांग तो मक्का, बाजरा के साथ रागी की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Shift Focus to Millet Cultivation Free Seed Kits and Market Support Provided

मोटे अनाज की बढ़ी मांग तो मक्का, बाजरा के साथ रागी की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। मोटे अनाज के रूप में जिले में ज्वार, बाजरा, मक्का की खेती तो होती रही है, लेकिन अब जिले में रागी, सांवा, रामदाना की खेती की तरफ भी

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 13 April 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
मोटे अनाज की बढ़ी मांग तो मक्का, बाजरा के साथ रागी की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान

मोटे अनाज के रूप में जिले में ज्वार, बाजरा, मक्का की खेती तो होती रही है, लेकिन अब जिले में रागी, सांवा, रामदाना की खेती की तरफ भी किसानों ने रुख किया है। मिलेट्स उत्पाद की बिक्री के लिए किसानों को बाजार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मोटे अनाज की खेती को जिले में बढ़ावा देने के लिए किसानों को कृषि विभाग स्तर पर निशुल्क बीज किट मुहैया कराई जाएंगी। सभी राजकीय बीज भंडारण केंद्रों पर मिनी किट उपलब्ध करा दी गई हैं। कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव किसानों को मोटे अनाज की खेती के प्रति जागरूक जाएगा। अप्रैल से लेकर जून माह तक मोटे अनाज की फसलों की बुआई की जाएगी। जिले में मोटे अनाज के रूप में मक्का और बाजरा पर ही जोर रहता है। इस बार जिले में बाजरा का उत्पादन 4447 मीट्रिक टन हुआ है। जिले में 3624 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर बाजरे की खेती की गई थी। जबकि मक्का चार हजार हेक्टेयर में की गई। जिले में मक्का का उत्पादन 8995 मीट्रिक टन हुआ है। रबी सीजन में जौ 99 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर बोया गया। जिसका उत्पादन 312 मीट्रिक टन हुआ था। अब रागी, कोदों, सांवा की भी खेती की जाएगी। हालांकि इनकी खेती करने वाले किसानों की संख्या अभी कम ही है। मोटे अनाज की खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए शासन बीज निशुल्क दे रहा है। गांव चककाली लेट निवासी अमित कुमार प्रगतिशील किसान हैं। वह विकास भवन में जैविक हॉट भी चलाते हैं। इस बार वह रागी, रामदाने की खेती करेंगे, इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुछ किसान सांवा व कोदों की खेती भी कर रहे हैं। जिले में ज्वार, बाजार, मक्का,जौ की खेती भी किसान कर रहे हैं। मिलेट्स उत्पाद की लोगों में अच्छी मांग है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश के मुताबिक किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निशुल्क मोटे अनाज की किट भी मुहैया कराई गई थी। धीरे-धीरे किसानों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।