One Nation One Election Strengthening Democracy and Economy लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा वन नेशन, वन इलेक्शन : देवेंद्र, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsOne Nation One Election Strengthening Democracy and Economy

लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा वन नेशन, वन इलेक्शन : देवेंद्र

Amroha News - हसनपुर, संवाददाता। वन नेशन, वन इलेक्शन लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। नगर में आयोजित विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन में ब

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 23 April 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा वन नेशन, वन इलेक्शन : देवेंद्र

वन नेशन, वन इलेक्शन लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। नगर में आयोजित विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक बुलंदशहर के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने ये बात कही। बताया कि भाजपा की ओर से वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर जन समर्थन जुटाया जा रहा है। एक राष्ट्र, एक चुनाव कोई नई बात नहीं है। 1951 से लेकर 1967 तक देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे। देश में एक साथ चुनाव होने से जनता के पैसे की भी बचत होगी। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उषा शर्मा, मयंक अग्रवाल, ममता गुर्जर, शिखर अग्रवाल, राजीव गोयल, देवेंद्र खड़गवंशी, मुदित गुर्जर, संजय शर्मा, हेमराज सैनी, शिव कुमार खड़गवंशी, अजयपाल, श्याम प्रजापति, अतुल गर्ग, अर्पण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।