पृथ्वी की रक्षा करने का लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर में जनक आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र पर पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वैद्य डॉ. ललन तिवारी ने प्रकृति के तत्वों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पृथ्वी का संरक्षण आवश्यक है। साहित्यकार डॉ....

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनक आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र पानी टंकी चौक मिठनपुरा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वैद्य डॉ. ललन तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रकृति पांच तत्वों से मिलकर बनी है। पृथ्वी भी उसी का एक अंग है और हम मनुष्य भी प्रकृति का ही एक अंश हैं। पृथ्वी बचेगी तो सृष्टि बचेगी। साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा कि पृथ्वी का जीवन प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है। अतः हमें संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए। मौके पर समाजसेवी एचएल गुप्ता, प्रमोद नारायण मिश्र, गणेश मिश्र, लीलावती देवी, झांसी देवी, पायल, नेहा कुमारी, रितेश राज आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।