अलीगढ़ मार्ग पर कार-टेंपो की टक्कर के बाद हंगामा, एक घायल
Amroha News - हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार देर शाम कार व टेंपो की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत किया। नगर स

अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार देर शाम कार व टेंपो की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत किया। नगर से रहरा की दिशा को टेंपो जा रहा था। टेंपो अलीगढ़ मार्ग पर गांव हथियाखेड़ा के नजदीक पहुंचा तो अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टेंपो में बैठी सवारी सूरजपाल पुत्र छिददा निवासी हथियाखेड़ा घायल हो गई, निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।