Sudden Fire Destroys Sugarcane Crop in Chubka Village Farmer Seeks Compensation संदिग्ध हालत में लगी आग में चार बीघा गन्ने की फसल जली, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSudden Fire Destroys Sugarcane Crop in Chubka Village Farmer Seeks Compensation

संदिग्ध हालत में लगी आग में चार बीघा गन्ने की फसल जली

Amroha News - अमरोहा। संदिग्ध हालत में अचानक खेत में आग लग गई। अग्निकांड में चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों के बीच हड़कंप की स्थिति

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 11 April 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हालत में लगी आग में चार बीघा गन्ने की फसल जली

संदिग्ध हालत में अचानक खेत में आग लग गई। अग्निकांड में चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही। पीड़ित किसान ने प्रशासन से फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चुबका की है। यहां रहने वाले किसान महिपाल सिंह का खेत जंगल के रास्ते में है। गुरुवार अपराह्न अचानक उनके खेत में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, तब तक हवा के साथ भड़की लपटों ने करीब चार बीघा गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। अफरातफरी के माहौल में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। किसान महिपाल सिंह ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।