Thousands of Devotees Take Holy Dip in Ganga on Purnima Traffic Jams Reported पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsThousands of Devotees Take Holy Dip in Ganga on Purnima Traffic Jams Reported

पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Amroha News - गजरौला, संवाददाता। शनिवार को पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। श्र

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 13 April 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

शनिवार को पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के चलते हाईवे ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रही। ब्रजघाट व तिगरीधाम गंगा में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। गंगा तट पर हर-हर गंगे का जयघोष गूंजता रहा। स्नान करने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। माहौल भक्तिमयी बना रहा। बहुत से श्रद्धालु शुक्रवार देर शाम ही ब्रजघाट पहुंच गए, जिन्होंने शनिवार तड़के ही गंगा स्नान व पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हुए मनौती मांगी। साधु-संतों को दान किया। अमरोहा समेत बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान कर सुख-शांति की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। वहीं सुबह में भीड़ ज्यादा होने पर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे ब्रजघाट पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ कम होने पर यातायात सुचारू हो सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।