Tragic Suicide Woman Hangs Herself While Husband at Farm in Pahadpur Patti फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTragic Suicide Woman Hangs Herself While Husband at Farm in Pahadpur Patti

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Amroha News - मंडी धनौरा। कमरे में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पति खेत पर गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रव

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 30 March 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

कमरे में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पति खेत पर गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई को भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर पट्टी की है। यहां लाखन अपनी पत्नी पिंकी के साथ रहते हैं। शनिवार की रात वह खेत पर पानी चलाने गए थे। देर रात वह घर पर वापस लौटे। नीचे कमरे में पत्नी के नहीं मिलने पर वह मकान के प्रथम तल पर गए। यहां फंदे पर पत्नी को लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर शराबा मचने पर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।