किसान को हमला कर घायल किया
Bagpat News - मवीकला गांव के किसान ब्रजपाल पर दो दबंग भाइयों ने लोहे की रोड से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के समय वह अपने घर से सोने जा रहा था। आस-पड़ोस के लोगों ने मदद की और पुलिस को सूचित किया। पीड़ित...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 22 April 2025 12:55 AM

मवीकला गांव निवासी किसान ब्रजपाल रविवार की रात करीब 9 बजे सोने के लिये अपने घर से घेर मे जा रहा था। तभी पड़ोस के ही दो दबंग भाइयो ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होने उसपर लोहे की रोड़ से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगो के आने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के भाई ने 112 नम्बर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।