कृषि कार्य करते समय पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत
Amroha News - कृषि कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से 35 वर्षीय किसान सचिन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने शव का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को सूचित नहीं किया गया। सचिन खेती करके अपने परिवार...

कृषि कार्य करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव पेली तगा निवासी 35 वर्षीय सचिन कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार सुबह वह गांव के पास अपने खेत पर गन्ने की बुआई कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सचिन ट्रैक्टर के नीचे दब गए, मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। बमुश्किल सचिन को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया।
इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने किसी ऐसी घटना की जानकारी से इनकार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।