औरैया में भव्य जलयात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
Auraiya News - नारायणपुर उत्तरी में श्रीमद्भगवत कथा का शुभारंभ भव्य जल यात्रा के साथ हुआ। आचार्य सतीश अवस्थी के नेतृत्व में यह यात्रा भक्तों की श्रद्धा और उत्साह से भरी रही। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और झांकियों के...

नारायणपुर उत्तरी में श्रीमद्भगवत कथा का शुभारंभ भव्य जल यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भक्तों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में हुई। जल यात्रा का नेतृत्व कथा व्यास आचार्य सतीश अवस्थी ने किया। जिनकी प्रेरणादायी वाणी और आध्यात्मिक ऊर्जा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। जल यात्रा के दौरान भव्य झांकियां, भजन-कीर्तन और धर्म ध्वजों के साथ गांव की गलियों से होकर कथा स्थल तक यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रास्ते भर फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथा आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन के गूढ़ रहस्यों का वर्णन आचार्य सतीश अवस्थी के मुखारविंद से होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को जागृत करना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।