Ayodhya Celebrates BJP Foundation Day with Active Member Conference भाजपा ने आयोजित किया सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Celebrates BJP Foundation Day with Active Member Conference

भाजपा ने आयोजित किया सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन

Ayodhya News - अयोध्या में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के तहत सभी विधान सभाओं के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास में भारतीय संस्कृति के समावेश की बात की। महापौर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 11 April 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने आयोजित किया सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन

अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे स्थापना दिवस समारोह में जिले की सभी विधान सभाओं में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुरूवार को अयोध्या विधान सभा का सम्मेलन देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस व मिल्कीपुर विधानसभा का सम्मेलन कोटवाधाम शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान इनायत नगर में हुआ। अयोध्या विधान सभा के सम्मेलन में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भारतीय संस्कृति तथा परम्परा के साथ विकास को जोड़ा गया है। देश व प्रदेश ने असीमित उपलब्धियों का साक्षात्कार किया है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या का विकास किया है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी की नीतियों ने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश हित सर्वोपरि के सिद्धान्त को आत्मसात कर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर समाज के हित में कार्य करता है। संचालन हरभजन गौड़ ने किया। मौके पर शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, डा राकेश मणि त्रिपाठी, अमल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, बाल कृष्ण वैश्य, कपिल देव वर्मा, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, काशीराम रावत मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।