Badaun Achieves 5th Rank in Public Grievance Review Portal Under SSP Dr Brijesh Kumar Singh पीजीपीआर पोर्टल पर जिले को पांचवां स्थान, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Achieves 5th Rank in Public Grievance Review Portal Under SSP Dr Brijesh Kumar Singh

पीजीपीआर पोर्टल पर जिले को पांचवां स्थान

Badaun News - पब्लिक ग्रीवेंस रिव्यू पोर्टल पर मिली शिकायतों के समाधान में बदायूं ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। यह सफलता 1 जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 के बीच के प्रदर्शन के आधार पर मिली है। एसएसपी डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 3 May 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
पीजीपीआर पोर्टल पर जिले को पांचवां स्थान

पब्लिक ग्रीवेंस रिव्यू पोर्टल पीजीपीआर पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में बदायूं को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। यह उपलब्धि 1 जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 के बीच के प्रदर्शन के आधार पर दी गई है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। थानों के स्तर पर कोतवाली से आरक्षी ब्रजेश कुमार, सिविल लाइन से सुधीर कुमार, उझानी से अभिषेक कुमार और मुख्यालय से आरक्षी संजीव चौधरी एवं महिला आरक्षी अनीता सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग आरक्षी संजीव चौधरी द्वारा की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।