खेकडा में आवारा गोवंश ने रिटायर्ड फौजी को किया घायल
Bagpat News - - घायल फौजी को दिलवाया जा रहा उपचारखेकडा में आवारा गोवंश ने रिटायर्ड फौजी को किया घायलखेकडा में आवारा गोवंश ने रिटायर्ड फौजी को किया घायलखेकडा में

कस्बे के मोहल्ला अहिरान में शुक्रवार को आवारा गोवंश ने सेवानिवृत्त फौजी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। वहीं, घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जिसमें गोवंश फौजी को टक्कर मारता नजर आ रहा है। वहीं, कस्बे के लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में सेवानिवृत्त फौजी डूंगर यादव परिवार के साथ रहते है। बताया कि शुक्रवार को वे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी आवारा पशु उनके पास पहुंचा और टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। सेवानिवृत्त फौजी ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आवारा पशु को वहां से भगाया।
इसके बाद घायल सेवानिवृत्त फौजी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा पशुओं की भरमार बनी हुई है। अब तो ये हिंसक हो चले है। आए दिन किसी न किसी को हमलाकर घायल कर रहे है। कस्बे के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, काठा रोड ओर डूंड़ाहैड़ा रोड में इनकी सबसे अधिक तादाद बनी हुई है। कहा कि कई बार नगर पालिका ओर तहसील प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। -------- दो सप्ताह में आठ लोगों को किया घायल खेकड़ा क्षेत्र में आवारा पशु हिंसक होते जा रहे है। पिछले दो सप्ताह के भीतर ये दो महिलाओं समेत आठ लोगों को घायल कर चुके है। खेकड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में आवारा पशु ने व्यापारी को टक्कर मारकर घायल किया था, तो रटौल क्षेत्र के लहचौड़ा और सिंगौली तगा गांव में भी आवारा पशु कई लोगों को घायल कर चुके है। गत वर्ष दोघट और अमीनगर सराय क्षेत्र में आवारा पशुओं के हमले में दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बावजूद प्रशासन आवारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात नहीं दिला पा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।