BJP National General Secretary Arun Singh to Visit Hazaratganj on April 12 for Village Campaign भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज बदायूं में, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBJP National General Secretary Arun Singh to Visit Hazaratganj on April 12 for Village Campaign

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज बदायूं में

Badaun News - भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 12 अप्रैल को ग्राम हजरतगंज में 'गांव चलो अभियान' के तहत प्रवास करेंगे। वे पंचायत भवन में बैठक, स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से संवाद और प्रेस वार्ता करेंगे। इसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 11 April 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज बदायूं में

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह शनिवर 12 अप्रैल को गांव चलो अभियान के तहत ब्लाक उझानी के ग्राम हजरतगंज में प्रवास करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय महामंत्री हजरतगंज में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिसके अनुसार दोपहर 12 बजे पंचायत भवन सभागार हजरतगंज में बैठक करेंगे। 12. 35 बजे माता मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। एक बजे केंद्र एवं राज्य सरकार के लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करेंगे। दो बजे प्रेसवार्ता करेंगे। साढ़े तीन बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साढ़े चार बजे बदायूं स्थित एमएलसी वागीश पाठक के आवास पहुंचेंगे। यहां से साढ़े पांच बजे बरेली रवाना होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।