Four-Day Gayatri Yagna and Ritual Festival Begins in Islamnagar महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFour-Day Gayatri Yagna and Ritual Festival Begins in Islamnagar

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Badaun News - इस्लामनगर में एसबी पब्लिक स्कूल परिसर में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं संस्कार उत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसे लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम 6...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 5 April 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

इस्लामनगर, संवाददाता। एसबी पब्लिक स्कूल परिसर में आखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं संस्कार उत्सव के पहले दिन पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

कलश यात्रा की शुरुआत सेठ भिखारी दास मंदिर से हुई। समापन यज्ञ परिसर में मंगल कलश स्थापित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. महेंद्र पाठक ने कहा कि चार दिवसीय उत्सव छह अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। देव पूजन के साथ 24 कुंडी हवन शुरू किया जाएगा और विधिक संस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। छह अप्रैल को हवन पूर्णाहुति होगी और प्रसाद वितरण होगा। प्रतिदिन शाम को कथा की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।