Grand Shri Ram Navami Procession Celebrated in Badaun with Devotional Enthusiasm शहर में झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsGrand Shri Ram Navami Procession Celebrated in Badaun with Devotional Enthusiasm

शहर में झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Badaun News - मुख्य खबर पेज दो-----शहर में झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा07 बीडीएन 60---सोमवार को शहर में निकली श्रीराम नवमीं शोभायात्रा में शामि

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 8 April 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
शहर में झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

बदायूं, संवाददाता। शहर में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा में झाकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। भक्तों ने जगह-जगह प्रभु श्रीराम की आरती उतारी एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

सोमवार को सनातन धर्म सभा कमेटी ने रघुनाथ मंदिर से पूजन कर भव्य शोभायात्रा की शुरुआत करायी। यहां से शोभायात्रा टिकटगंज, बड़ा बाजार, शास्त्री चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा गुरुद्वारा होते हुये लावेला चौक पहुंची। यहां से शोभयात्रा सुभाष चौक, पुराना बाजार, शास्त्री चौक, मढ़ई चौक, पंजाबी चौक होते हुये रघुनाथ मंदिर पर जाकर देर शाम संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झाकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न सवार थे। जिनके पीछे-पीछे अनगिनत झाकियां चल रही थी। जिस रूट से शोभायात्रा निकली उस रूट पर पड़ने वाले घरों की छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। महिला मंडल द्वारा कीर्तन किया गये। श्री बाल दुर्गा मंडल द्वारा विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। वृंदावन से पधारे मुख्य गायक अमन मिश्री ने भजन सुनाये। शहर में लोगों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की थी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शोभायात्रा में नामित मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र

07 बीडीएन 70----सोमवार को शहर में निकली श्रीराम नवमीं शोभायात्रा के स्वागत में शक्ति टैंट हाउस जोगीपुरा पर उपस्थित समाजसेवी।

शोभायात्रा में शामिल स्वचालित झांकियां, काली अखाड़ा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। शोभा यात्रा के दौरान रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि भजनों पर भक्त झूमते रहे। शक्ति टैंट हाउस पर एक भव्य सीताराम गेट बनाया गया यहां स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीरामदरबार की आरती उतारी गयी। सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना, अशोक भारतीय, अजय मथुरिया, तीर्थेंद्र पटेल, एमपी शर्मा, कामेश पाठक, सचिन भारद्वाज, विजय गुप्ता, विनोद गुप्ता,अमृत लाल गांधी, शिव स्वरुप गुप्ता, राजू आहूजा,आलोक शंखधार, अमित अरोरा, विकास नारंग, मुकेश दीक्षित, अशोक नारंग, दिव्या शर्मा मौजूद थे।

तिलक कर दी शुभकामनाएं

07 बीडीएन 69----सोमवार को शहर में निकली श्रीराम नवमीं शोभायात्रा में झांकियों का स्वागत करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह व अन्य।

द्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धीगड़ा की ओर से हलवाई चौक पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने स्वागत किया। भव्य शोभायात्रा में विधायक ने प्रभु श्री रामचंद्र का तिलक कर नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं।

दातागंज विधायक ने किया स्वागत

शोभायात्रा में शामिल होने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह पहुंचे थे। दातागंज विधायक ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं स्त्रुघ्न का पूजन किया। यहां पर अन्य लोगों ने दातागंज विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। दातागंज विधायक ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं।

यह रहे मौजूद

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डीके चड्डा, हेमंत दुआ, ओम प्रकाश कोचर, अशोक नारंगी, संजय मलिक, जवाहर सपड़ा, सुनील मक्कड़, सुदर्शन बत्रा, बिक्की मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।