Salona Kushwaha Advocates One Nation One Election to Optimize Resources and Strengthen Democracy एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी : सलोना, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSalona Kushwaha Advocates One Nation One Election to Optimize Resources and Strengthen Democracy

एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी : सलोना

Badaun News - तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के समर्थन में कहा कि इससे सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी और नागरिक एक साथ मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे चुनावी खर्च में कमी आएगी और इन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 23 April 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी : सलोना

तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी। सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा। नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे। जिससे भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र और सशक्त बनेगा। जो भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण समाधान हो सकता है। एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन के संबंध में महिला सम्मेलन का आयोजन उझानी के बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा पहुंची। कहा, भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं। इससे न केवल सरकारी खर्च पड़ता है बल्कि सुरक्षा प्रशासन और संसाधनों पर बोझ पड़ता है। एक साथ चुनाव कराने से चुनावी खर्च में भारी कटौती की जा सकती है। इन संसाधनों को देश के विकास में लगाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाली बचत से देश में विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव का निर्णय व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर राष्ट्र में परिवर्तन कार्यक्रम सिद्ध होगा। अध्यक्षता कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रुचि गुप्ता ने व संचालन पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने किया। जिला पंचायत वर्षा यादव, अध्यक्ष, चेयरमैन उझानी पूनम अग्रवाल, चेयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, दीपमाला गोयल, पूनम यादव, अमिता उपाध्याय, प्रतिभा सिंह, करुणा सोलंकी, दीक्षा माहेश्वरी, रजनी मिश्रा, रेनू सिंह, सीमा राठौर, सीरिता सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।