Severe Heatwave Alert Rising Temperatures After Recent Rain अब फिर आसमान से बसेगी आग, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSevere Heatwave Alert Rising Temperatures After Recent Rain

अब फिर आसमान से बसेगी आग

Badaun News - हाल ही में हुई बारिश के बाद अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को तापमान 35 डिग्री था और अगले दिन 38...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 15 April 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
अब फिर आसमान से बसेगी आग

बीते दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम गर्म होने लगा है। धीरे-धीरे करके तापमान बढ़ने लगा है तो वहीं गर्मी भी सताने लगी है। आगामी दिनों में गर्मी बेहाल करने वाली है क्योंकि अधिकतम तापमान में एकदम से बढ़ोत्तरी की जायेगी। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है। सोमवार को जिले में गर्मी ने जनमानस को सताया है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है। बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई थी और मौसम में राहत मिली थी। मगर अब फिर से भीषण गर्मी की शुरूआत हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है वहीं आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा। बाकी कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा। इसके बाद हर रोज एक-दो डिग्री बढ़ेगा और 45 डिग्री तक तापमान रहेगा। फिलहाल गर्मी जनमानस को बेहाल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।