Tragic Death of Woman in Badaun Due to Poisonous Insect Bite जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Death of Woman in Badaun Due to Poisonous Insect Bite

जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत

Badaun News - बदायूं में जहरीले कीड़े के काटने से 34 वर्षीय महिला रेनू की मौत हो गई। परिवार ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 1 May 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत

बदायूं। जहरीले कीड़े के काटने से हुई महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के लिलमा गांव का है। यहां के रहने वाले श्रीकृष्ण की 34 वर्षीय पत्नी रेनू की जहरीले कीड़े के काटने की वजह से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे महिला के पति श्रीकृष्ण ने बताया कि रेनू रात में छत से नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान सीढ़ियों पर किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, तो उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उसहैत थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना जिला अस्पताल से मिली थी। सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।