Grand Celebration of Lord Parshuram s Birth Festival at Parshuram Chowk ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsGrand Celebration of Lord Parshuram s Birth Festival at Parshuram Chowk

ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Bagpat News - ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंतीब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंतीब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 30 April 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

शहर के परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व आयोजित किया गया। जिसमें पंडित पवन शास्त्री द्वारा विधि विधान से उनके चित्र के समक्ष पूजन व किया गया। इसके उपरांत समाज के लोगों द्वारा भगवान के चित्र को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

ठाकुरद्वारा स्थित परशुराम चौक पर जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र के समक्ष नमन कर आशीर्वाद लिया। आरती के साथ प्रभु वंदना आरंभ की गई, जिसमें भगवान परशुराम के नाम के जयकारे लगाए गए। जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित घनश्याम शर्मा, लोकेश वत्स, एड. दीपक शर्मा द्वारा उनके जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। अन्य विद्वानों ने समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की भी अपील की। कहा के उन्होंने सदैव आसुरी माया को समाप्त करने के लिए फरसा उठाया। समाज में सद्भाव स्थापित करने के लिए वह सदैव प्रयत्न शील रहे। कार्यक्रम के दौरान सभासद रमेश शर्मा व प्रमोद शर्मा को समाज का गौरव बताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान आदित्य भारद्वाज, श्रद्धानंद शर्मा, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, विजयपाल शर्मा, अमित शर्मा, एड.अमित राधेश्याम शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।