कांग्रेस पाकिस्तान जाकर करे नुकसान की समीक्षा: जसवंत सैनी
Bagpat News - बागपत में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान सेना के नुकसान पर कांग्रेस को पाकिस्तान जाकर समीक्षा...

बागपत। जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने प्रेस वार्ता करते हुए विपक्ष को घेरा है। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय सेना के नुकसान के सवाल करने पर कांग्रेस को पाकिस्तान जाकर समीक्षा करने को कहा है। शुक्रवार को अपने प्रस्तावित दौरे को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के समस्या सुनने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने विपक्षी पार्टी की घेरा। ऑपरेशन सिन्दूर में मिली सफलता के लिए उन्होंने देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
उन्होंने कांग्रेस के सेना को हुए नुकसान के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के लिए अच्छे काम अड़चन पैदा की है। जब रूस से एस 400 लिए गए और जब फ्रांस से राफेल खरीदे तब भी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थी। कहा कि यदि कांग्रेस को नुकसान देखना है तो पाकिस्तान जाकर समीक्षा कर सकते हैं। बताया कि ओवैसी ने वही किरदार निभाया जो हर एक देशवासी को निभाना चाहिए था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जयकुमार, कुलदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, संदीप वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।