रटौल और पांची में सेना के जांबाजों की सलामती के लिए दुआ
Bagpat News - रटौल और पांची गांव में जुमें की नमाज के बाद देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों की सलामती के लिए दुआ की गई। मुफ्ती साबिर अली ने कहा कि अगर देश पर कोई हमला करे तो जवाब देना जरूरी है। ग्रामीणों ने...

रटौल और पांची गांव में जुमें की नमाज के बाद देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जांबाज सैनिकों की सलामती के लिए विशेष दुआ कराई गई। इस अवसर पर लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जताते हुए सेना के पराक्रम को सलाम किया। शुक्रवार को रटौल स्थित जन्नती मस्जिद और पांची गांव की जमा मस्जिद में नमाज के बाद विशेष दुआ की गई। इस दौरान मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। पांची की जमा मस्जिद में दुआ कराते हुए मुफ्ती साबिर अली ने कहा कि देश पर अगर कोई हमला करे तो उसे मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है।
हमारे जांबाज सिपाही सीमाओं पर डटे हुए हैं, खुदा उन्हें सलामत रखे। आज हमारे लाखों सैनिक देश की सेवा में लगे हैं, उनके लिए हर जगह दुआ होनी चाहिए। ग्रामीणों ने सेना के पराक्रम पर गर्व जताया और कहा कि वीर जवानों की हिम्मत और बलिदान से ही देश सुरक्षित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।