Bahraich farmer fought with leopard after it attacked him saved his life by freeing himself from its claws हमला करने पर तेंदुए से भिड़ गया बहराइच का किसान, पंजे से छुड़ाकर खुद की बचाई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsBahraich farmer fought with leopard after it attacked him saved his life by freeing himself from its claws

हमला करने पर तेंदुए से भिड़ गया बहराइच का किसान, पंजे से छुड़ाकर खुद की बचाई जान

हमला करने पर तेंदुए से बहराइच का किसान भिड़ गया। पंजे से छुड़ाकर खुद की जान बचाई।हमला करने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 12:27 PM
share Share
Follow Us on
हमला करने पर तेंदुए से भिड़ गया बहराइच का किसान, पंजे से छुड़ाकर खुद की बचाई जान

यूपी के बहराइच जिले में खेत जा रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कतर्निया वन्य जीव प्रभाग का किसान तेंदुए से भिड़ गया। किसान ने जैसे-तैसे उसके पंजे से खुद को छुड़ाया और अपनी जान बचाई बचा। इस दौरान ग्रामीण भी दौड़े और हांका लगाया। तेंदुए के हमला करने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कतर्निया रेंज अंतर्गत कुड़कुड़ीकुआं चौकी क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे चहलवा गांव निवासी हबीब(40) पुत्र अब्दुल रहमान रोज़ की तरह अपने खेत की ओर जा रहे थे। तभी पास के जंगल से निकलकर एक तेंदुए ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में हबीब लहूलुहान हो गए वह अपने को बचाने को लिए तेंदुए से भिड़े रहे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद अन्य किसान मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे घबराकर तेंदुआ घायल किसान को वहीं छोड़ जंगल की ओर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हबीब को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।

ये भी पढ़ें:छत पर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, मचा हाहाकार, इलाके में फैली दहशत

शनिवार को छत से महिला को उठा ले गया था तेंदुआ

आपको बता दें किकतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज जंगल से सटे अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार रात छत पर सो रही महिला को तेंदुआ उठा ले गया था। कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में शव मिला था। सुजौली थाने के अयोध्यापुरवा निवासनी 45 वर्षीय जहीरा बानो पत्नी निसार अहमद शनिवार रात में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रही थी। शनिवार रात लगभग 2 - 3 बजे के बीच छत पर चढ़ तेंदुआ जहीरा बानो को गले से दबोच ले गया था।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |