UP Deputy CM Brajesh Pathak to Visit Bahraich on March 9 - Preparations Underway आज आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,लिया जायज़ा, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsUP Deputy CM Brajesh Pathak to Visit Bahraich on March 9 - Preparations Underway

आज आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,लिया जायज़ा

Bahraich News - उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नौ मार्च को बहराइच जिले का दौरा करेंगे। जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने कैसरगंज में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बैठने और सुरक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 8 March 2025 04:59 PM
share Share
Follow Us on
आज आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,लिया जायज़ा

बहराइच, संवाददाता। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक नौ मार्च को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने कैसरगंज पहुंचकर रामलीला मैदान देवलखा, कैसरगंज स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। सक्रिय सदस्य सम्मान स्थल एसआर लॉन तथा स्व. ठाकुर हुकुम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल एसआर लॉन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम संयोजक मुकुट बिहारी वर्मा से समन्वय कर प्रतिभाग करने वालों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर तद्नुसार बैठने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने वीआईपी व अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं पार्किंग की व्यवस्था तथा पर्याप्त साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर रूफटाप सिक्योरिटी भी सुनिश्चित की जाय। डीएम व एसपी ने सीएचसी कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान समुचित प्रबन्धन न होने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।