धार्मिक टिप्पणी करने में भाजपा नेता पर केस
Balia News - रसड़ा में एक भाजपा नेता के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नगर अध्यक्ष है और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी फैल गई, जिसके...

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। एक वर्ग विशेष के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। बताया है कि आरोपी भाजपा पिछड़ा मोर्चा का नगर अध्यक्ष है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। कस्बा के रहने वाले एक व्यक्ति का सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वीडियो वॉयरल हो रहा है जिसमें वह एक वर्ग विशेष के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी कर रहा है। हालांकि उक्त वीडियो की ‘हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इसकी जानकारी होने पर लोगों में नाराजगी पसर गयी तथा गुरुवार दोपहर बाद वह कस्बा के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गये।
इस मामले में नईम जफर, शहाबुद्दीन अंसारी, एहतेशाम फिरोज, सरफराज अली, आसिफ अली, मु. तालिब आदि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया था। रात में पहुंचे एएसपी (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने बातचीत कर धरना समाप्त कराया। पुलिस ने उक्त तहरीर के आधार पर अनिल सोनी के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी उत्तरी देवेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी भाजपा के किसी संगठन से जुड़ा सदस्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।