Sudden Rainfall Disrupts Wheat Harvesting in Ballia अचानक बदला मौसम, बारिश से सहमे किसान, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsSudden Rainfall Disrupts Wheat Harvesting in Ballia

अचानक बदला मौसम, बारिश से सहमे किसान

Balia News - बलिया में गुरुवार रात अचानक मौसम बदलने से तेज बारिश हुई, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। हाल ही में हुई बारिश से उबरने के बाद किसान गेंहू की कटाई और मड़ाई में जुटे थे, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 17 April 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
अचानक बदला मौसम, बारिश से सहमे किसान

बलिया। पूरे दिन उमस और गर्मी के बाद गुरुवार की रात करीब 9 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछले दिनों हुई बारिश की मार से उबरने के बाद किसान फिर से गेंहू की कटाई और मड़ाई में युद्ध स्तर पर जुट गए थे लेकिन गुरुवार की रात बारिश ने फिर से उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया है। करीब आधे घँटे चली बारिश के कारण जहां गेंहू की फसल की हार्वेस्टर से हो रही कटाई बंद हो गई वही थ्रेसर से हो रही गेंहू की मड़ाई भी रुक गई। कई जगहों पर अचानक हुई बारिश से किसानों की खुले में रखे हुए गेंहू भीग गए तो वही खेतो में खड़ी फसल एवं बोझ भी भीग गए हैं। ऐसे में अगले कुछ दिन तक फिर से गेंहू की कटाई एवं मड़ाई प्रभावित हो जाएगी। इस वर्ष अचानक से बे मौसम हो रही बारिश से किसानों की नींद उड़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।