शिक्षा के साथ नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास ही मुख्य उद्देश्य :रवि वर्मा
Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता नगर पंचायत पचपेड़वा सभागार में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

बलरामपुर, संवाददाता नगर पंचायत पचपेड़वा सभागार में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा के तत्वाधान में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नपाप अध्यक्ष रवि वर्मा व ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पचपेड़वा जिले का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। भाजपा के प्रयास से इस क्षेत्र का निरंतर विकास हुआ है।
उसी का नतीजा है कि आज बोर्ड परीक्षा मेरिट सूची में पचपेड़वा के भी मेधावी ब्लॉक सहित जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अभय वर्मा ने किया है। कार्यक्रम संयोजन सर्वेश पांडेय एवं सगीर खाकसार रहे। नपाप अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़कर विकासखंड नगर पंचायत पचपेड़वा के साथ जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में फजल ए रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा हाई स्कूल की अतिया खान, इकरा खातून, नरगिस फातिमा, ऋतिक कुमार साहू व स्नेहा साहू व इंटर में सैयद खातून, नुसरत फातिमा, सलमा खातून, अनम फातिमा, आयशा सिद्दीकी शामिल हैं। हाजी शब्बीर हसन इंटर कॉलेज हाई स्कूल में मोहम्मद ताबिश, शीतल, पंकज मौर्या, शिवपाल प्रजापति, शहजादी एवं इंटरमीडिएट में ममता यादव, सरिता निषाद, दीपक जायसवाल व अंशु यादव को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मेधावियों को मेहनत से आगे की तैयारी कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ सहायक नगर पंचायत पचपेड़वा सगीर अहमद, अमीर अहमद, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज प्रबंधक धर्मेंद्र प्रताप कलहंस सहित क्षेत्र के अन्य बुद्धिजीवी शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।