वट वृक्ष में सुरक्षा धागा बांध पति की दीर्घायु मांगी
Banda News - फोटो- 3 वट वृक्ष की पूजा करतीं व्रती महिलाएं वट वृक्ष में सुरक्षा धागा बांध पति की दीर्घायु मांगीवट वृक्ष में सुरक्षा धागा बांध पति की दीर्घायु मांगीव

बांदा। संवाददाता। इस बार वट सावित्री पूजन सोमवार को होने के कारण सोमवारी अमावस्या के नियमों का भी सुहागिनों ने पालन किया। विधिविधान से बरगद (वट वृक्ष) की पूजा करके पति की दीर्घायु मांगी। इसके बाद दान-दक्षिणा देकर जल गृहण किया। सोमवार भोर से ही महिलाएं पूजा पाठ की सामग्री बनाने में जुट गईं। इसके बाद महिलाओं ने टोलियों के रूप में बरगद के नीचे पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा की। वट वृक्ष में कच्चे सूत का धागा बांधकर परिक्रमा की। घर पर बनाए गए पकवान अर्पित किए। जहां नजदीक बरगद के पेड़ नहीं थे तो महिलाएं लंबी दूरी तय कर पूजा करने गईं।
भीषण उमस के बावजूद आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। महिलाओं ने पूजा पाठ कर पति की लंबी आयु देने की प्रार्थना ईश्वर से की। नवविवाहिताओं में व्रत को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। शाम को व्रत समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार, पतिव्रता सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से उन्हें वापस लाई थीं। इसी कारण इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है। वट वृक्ष की पूजा से पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।