Bride Accuses In-Laws of Dowry Demands and Abuse in Barabanki दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsBride Accuses In-Laws of Dowry Demands and Abuse in Barabanki

दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

Barabanki News - बाराबंकी के अहिरनपुरवा की विवाहिता क्रांति देवी ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी के बाद से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पति पर अन्य महिला के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीFri, 23 May 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरनपुरवा निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कीहै। अहिरनपुरवा गांव की क्रांति देवी ने बताया कि उसका विवाह दो जून 2023 को सत्य प्रकाश दूबे निवासी जोगीपुर, सुल्तानपुर से हुआ था। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया, फिर भी शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन व दो लाख रुपये की मांग कर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। क्रांति देवी का आरोप है कि उसे अक्सर भूखा रखा गया, पीटा गया और बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया गया।

पीड़िता ने यह भी कहा कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखता है और उससे विवाह की योजना बना रहा है। विरोध करने पर उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया गया। पीड़िता ने ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।