Elderly Man s Body Found in Barabanki Jungle Suspected Wild Animal Attack जंगल में मिला वृद्ध का शव, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsElderly Man s Body Found in Barabanki Jungle Suspected Wild Animal Attack

जंगल में मिला वृद्ध का शव

Barabanki News - बाराबंकी के कोठी थाना के पहाड़ापुर के जंगल में एक वृद्ध का शव मिला। यह वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दो दिन पहले लापता हुआ था। शव को जंगली जानवरों ने नोच डाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीFri, 11 April 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
जंगल में मिला वृद्ध का शव

बाराबंकी। कोठी थाना के पहाड़ापुर के जंगल में गुरुवार को एक वृद्ध का शव मिला। शव को जंगली जानवरों ने नोच डाला था। वृद्ध दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोठी थाना के पहाड़ापुर गांव के पास जंगल में गुरुवार की सुबह एक वृद्ध का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। जंगली जानवरों ने शव को कई जगह से नोच खाया था। राहगीरों ने शव देखा हो ठिठक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की पहचान देवीदीन सिंह (60) पुत्र स्व. सरजू सिंह निवासी ग्राम इलीचपुर मजरे चतौरा थाना कोठी के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से अस्वथ थे। वह अविवाहित थे। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकले थे। इस दौरान उनकी खोज की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला था। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।