Holi Festival A Message of Unity and Goodness Says RSS Leader Manoj Kant बाराबंकी-सामाजिक समरसता का संदेश देती है होली : मनोज कांत, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsHoli Festival A Message of Unity and Goodness Says RSS Leader Manoj Kant

बाराबंकी-सामाजिक समरसता का संदेश देती है होली : मनोज कांत

Barabanki News - बाराबंकी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनोज कांत ने होली के त्योहार को सामाजिक समरसता और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रेम और एकता का संदेश देती है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 19 March 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
बाराबंकी-सामाजिक समरसता का संदेश देती है होली : मनोज कांत

बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र के सह क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख व राष्ट्रधर्म पत्रिका के निदेशक मनोज कांत ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भारत की सांस्कृतिक विरासत के मूल में सर्वे भवन्तु सुखिन: का दर्शन है। भारत का इतिहास समृद्धि से भरा पड़ा है। भारत के लोगों का भाव हमेशा वसुधैव कुटुंबकम् का रहा है, जो पूरे विश्व की मानवता के बारे में सोचता है। सह क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कुटुंब मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाए रखने में पूर्वजों एवं मनीषियों ने आचरण के महान आदर्श स्थापित किए। प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के संदर्भ की व्याख्या करते हुए कहा कि होली हमे यह संदेश देती है कि अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है। बताया कि होली हमे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता के रंग में रंगने का अवसर प्रदान करती है। फाग गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधी। कवियों की देश भक्ति पर आधारित रचनाओं ने लोगों की खूब तालियां बटोरी। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पुष्प होली का खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक अमरजीत, जिला संघ चालक डॉक्टर आरएस गुप्ता, जिला कार्यवाह सुधीर, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, वीरेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, प्रभात, नन्हें सिंह, विभम, विजय आनंद बाजपेई, पारितोष, शिवम आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।