Spiritual Teachings on Human Existence by Sant Pankaj Ji Maharaj जीवन को सफल बनाने के लिये महात्मा की खोज करें : पंकज जी महाराज, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsSpiritual Teachings on Human Existence by Sant Pankaj Ji Maharaj

जीवन को सफल बनाने के लिये महात्मा की खोज करें : पंकज जी महाराज

Barabanki News - बाराबंकी में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने सत्संग में कहा कि मानव शरीर सच्चा हरि मन्दिर है। उन्होंने सत्य, दया, करुणा और अहिंसा जैसे गुणों को अपनाने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीFri, 18 April 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
जीवन को सफल बनाने के लिये महात्मा की खोज करें : पंकज जी महाराज

बाराबंकी। हिन्दू महात्माओं ने मानव शरीर को सच्चा हरि मन्दिर, मुसलमान फकीरों ने कुदरती काबा, ईशा मसीह ने जिन्दा भगवान का घर बताया। इसमें दोनों आंखो के मध्य भाग में जीवात्मा विराजमान है। जिसमें परमात्मा की परासृष्टि को देखने के लिये दिव्य नेत्र, तीसरा नेत्र तथा ऊपरी मण्डलों से आने वाली देववाणी, अनहदवाणी सुनने का दिव्य कान है। इसका भेद प्रभु की प्राप्ति करने वाले संत महात्मा जानते हैं। इसलिये अपने जीवन को सफल बनाने के लिये इनकी खोज करें। यह बात जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने बंकी ब्लाक के ग्राम देवकहा में आयोजित सत्संग में कही। उन्होंने कहा कि प्रभु प्राप्ति की साधना के लिए आप सबसे पहले मानवतावादी बनें। मानव धर्म का पालन करें। सत्य, दया, करुणा, अहिंसा अपने गुणों को जीवन में अपनायें। मांसाहार का त्याग कर शाकाहारी बनें। हजारों बुराईयों की जड़ शराब का त्याग करें। इस अवसर पर रामचन्द्र यादव, राम सुरेश वर्मा, राम सेवक यादव, रामकुमार, धीरेन्द्र कुमार यादव, मनोज सिंह, बीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।