बरेली की 5 ग्राम पंचायत को मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
Bareily News - बरेली की 5 ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया है। पिपरा नानकार ग्राम पंचायत ने 35 लाख के साथ पहला स्थान हासिल किया। अल्हैया को 30 लाख, बसंत नगर जागीर को 20 लाख, उनई...

बरेली। बरेली की 5 ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल करने में कामयाबी मिली है। दमखोदा ब्लॉक के पिपरा नानकार ग्राम पंचायत को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। पिपरा नानकार ग्राम पंचायत को 35 लाख की पुरस्कार राशि दी गई है। दूसरे स्थान पर भदपुरा ब्लॉक की अल्हैया ग्राम पंचायत है। अल्हैया को 30 लाख की पुरस्कार राशि दी गई है। तीसरा स्थान दमखोदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसंत नगर जागीर को मिला है। बसंत नगर जागीर को 20 लाख की धनराशि पुरस्कार के तौर पर दी गई है। बहेड़ी की ग्राम पंचायत उनई मकरूका ने चौथा स्थान प्राप्त करके 15 लाख की धनराशि हासिल की है। पांचवाँ स्थान आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सिरोही को मिला है। सिरोही ग्राम पंचायत के खाते में 10 लाख की पुरस्कार राशि ट्रांसफर की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।