भुता के दो घरों में नकब लगाकर चोरी
Bareily News - भुता के गांव खरदाह में शनिवार रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवर और नगदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।ग्राम खरदाह

भुता के गांव खरदाह में शनिवार रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवर और नगदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। ग्राम खरदाह में ओमप्रकाश और राजू के घर आसपास हैं। शनिवार रात ओमप्रकाश अपने घर में परिवार के साथ सोए थे। सुबह उठकर देखा तो घर के पीछे दीवार में नकब लगी थी। ओमप्रकाश ने बताया कि बदमाश उनके घर से दो हजार नकद और ले गए हैं। वहीं पड़ोसी राजू के घर से भी चोरों ने नकब लगाकर पांच हजार नगद, जेवर और बर्तन चोरी कर ले गए। दोनों किसानों ने पुलिस को सूचना दी।
चोरी के बाद पुलिस ने इलाके में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ा जा सका। जिसके बाद किसानों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह कहा तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक महीने में 20 घरों में हो चकी है: भुता और क्योलड़िया थाने के बॉर्डर के गांवों में बदमाश एक 20 से अधिक घरों को निशाना बना चुके हैं। बताया जाता है कि सभी चोरियां नकब लगाकर ही की गई हैं। अधिकतर घटनाओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। दो दिन पहले पुलिस ने बदमाशों के एक गिरोह के चार लोगों को पकड़ा। उनके पास से ड्रोन कैमरा भी बरामद किए जाने की चर्चा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।