इफको इम्प्लाइज यूनियन के सात पदों पर हुआ चुनाव
Bareily News - आंवला। इफको आँवला इम्पलाईज यूनियन के सात पदों पर सोमवार को पुन: चुनाव हुआ। नए पदाधिकारियों के चयन पर कर्मचारियों ने उन्हे बधाई दी है।

आंवला। इफको आंवला इम्पलाइज यूनियन के 7 पदों पर सोमवार को पुन: चुनाव हुआ। नए पदाधिकारियों के चयन पर कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी आनन्द मणि रतूड़ी ने बताया कि उप श्रमायुक्त द्वारा 15 अप्रैल को भेजे पत्र के अनुपालन में 7 पदों पर पुन: चुनाव कराया गया है। चुनाव युनियन कार्यालय पर सोमवार सुबह हुआ। इसमें यूनियन उपाध्यक्ष ज्ञानेश चन्द्र गंगवार, अमित कश्यप, संयुक्त मंत्री लालता प्रसाद, दीपक दीक्षित, संगठन मंत्री विकेश कुमार, कार्यालय मंत्री सत्यम सिंह और प्रचार मंत्री रमेश थापा को चुना गया है। 19 कार्यकारिणी सदस्यों में से 18 चुनाव के समय मौजूद रहे। इसके अलावा अध्यक्ष सुदामा यादव, मंत्री गजेन्द्र पाल, सुधांशु सिंह बघेल, कार्यकारिणी सदस्य सुदामा यादव, जितेन्द्र कुमार, प्रशान्त कुमार, अमित कुमार, प्रसेनजित, बलविन्दर सिंह, सिपटट्र लाल, अशोक कुमार, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।