तेंदुए ने किसान पर किया हमला, हालत गंभीर
Bareily News - गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे किसान अरविंद कुमार पर तेंदुए ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के किसानों ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण...

गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने शुक्रवार को हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर आस पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने उसे बचाया। आनन-फानन में लोग उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालात गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्योंलडिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव के अरविंद कुमार खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी अचानक एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह संभल पाते तेंदुए ने उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोस के खेतों में काम कर गांव के ही योगेश कुमार, देवेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, भगवानदास व महेन्द्र पाल ने उन्हें तेंदुए से बचाया। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती अरविंद की डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।