Murder Mystery Solved Four Arrested in Hafizganj for Trader s Death सत्तार हत्याकांड के आरोपियों को 21 माह बाद जेल, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMurder Mystery Solved Four Arrested in Hafizganj for Trader s Death

सत्तार हत्याकांड के आरोपियों को 21 माह बाद जेल

Bareily News - सत्तार हत्याकांड के आरोपियों को 21 माह बाद जेल सत्तार हत्याकांड के आरोपियों को 21 माह बाद जेल सत्तार हत्याकांड के आरोपियों को 21 माह बाद जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 10 April 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
सत्तार हत्याकांड के आरोपियों को 21 माह बाद जेल

हाफिजगंज।

कारचोबी व्यापारी की अवैध सम्बंधों में हत्या हुई थी। जिसका पुलिस ने 21 माह बाद खुलासा कर हत्याकाण्ड के नामजद चार आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिनमें एक महिला भी शामिल है।

हाफिजगंज गांव का सत्तार हुसैन कारचोबी का व्यापारी था। 14 अप्रैल वर्ष 2023 को उसका कंकाल गांव की श्मशान भूमि के पास खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मृतक के भाई अकबर ने कंकाल को अपने भाई का बताते हुए तीन जून 2023 को गांव के ही नन्हे, नूरजहां, मुनव्वर, छोटा उर्फ तसव्वर व मोहम्मद शाह के ​खिलाफ भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराने को उसका डीएनए टेस्ट करवाया जिसमें पु​​ष्टि होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी। इस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मृतक सत्तार हुसैन नशा करता था। उसके एक महिला से अवैध संबध थे। कुछ दिन बाद वह महिला उससे ​किनारा करने लगी। लेकिन वह उसका पीछा कर उसके घर पहुंच जाता था। यह बात महिला और उसके परिवार को नागवार गुजरी। उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उन्होंने उसके शव को खेत में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी नन्हे शाह, मुनव्वर शाह, छोटा शाह उर्फ तसव्वर शाह व नूरजहां पत्नी नन्हे शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।