देश के विकास के लिए जरूरी है वन नेशन वन इलेक्शन: प्रियंका रावत
Bareily News - बीजेपी की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने वन नेशन वन इलेक्शन के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य रुकते हैं और आर्थिक बोझ बढ़ता है। एक साथ चुनाव होने से विकास की गति बढ़ेगी...

देश में बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यों पर विपरीत असर होता है। विकास कार्य रुक जाते हैं। देश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। विकास में लगने वाली रकम चुनाव में खर्च होती है। पूरा प्रशासनिक तंत्र चुनाव में व्यस्त हो जाता है। देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बहुत जरूरी है। यह कहना है भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत का। बुधवार को प्रियंका रावत महिला समागम के कार्यक्रम के शामिल होने बरेली आईं। बदायूं रोड के एक बारात घर में आयोजित महिला मोर्चा के कार्यक्रम में महामंत्री प्रियंका रावत ने वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे गिनाए।
कहा, देश में एक साथ चुनाव होने से विकास की गति मिलेगी। आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। चुनाव खर्च में भारी कमी आएगी। सरकारी मशीनरी की व्यस्यता बहुत कम हो जाएगी। वन नेशन वन इलेक्शन से देश में सुशासन को बढावा मिलेगा। राजनीतिक अस्थिरता की कम होगी। उन्होंने कहा कि देश में कहीं न कहीं हर साल चुनाव होते रहते हैं। प्रियंका ने महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को वन नेशन वन इलेक्शन के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला के जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक डीसी वर्मा, एमपी आर्य और राघवेंद्र शर्मा, नवेदिता श्रीवास्तव, स्वाति कुमार, नीलम जेठा, तृप्ति गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।