मधुमक्खियों के हमले से बछिया की मौत, कई ग्रामीण चपेट में
Basti News - छावनी थानाक्षेत्र के चरथी गांव में मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। हमले में एक बछिया की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय अस्पताल में...
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के चरथी गांव में मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। लगातार हमले से जहां एक बछिया की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसमें से कई गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। चरथी गांव के पुराने पीपड़ पेड़ में मधुमक्खी का बड़ा छत्ता लगा है। रात में अचानक छत्ते से मधुमक्खियों के उड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव मधुमक्खियों का झुंड फैल गया। इसमें पशु-पक्षी के साथ ही अन्य लोग चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं एक बछिया को मधुमक्खियों के झुंड ने काटा डाला था। वहीं सुबह बछिया की मौत हो गई। मधुमक्खियां के काटने से घायल लोग काफी दशहत में हैं। लोगों ने इससे निजात के लिए गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय अस्पताल में लोग उपचार करा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।