Driver and Accomplice Charged with Fraud for Stealing Car in Cantt Area शौच करने गए मालिक की कार लेकर चालक चंपत, केस, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDriver and Accomplice Charged with Fraud for Stealing Car in Cantt Area

शौच करने गए मालिक की कार लेकर चालक चंपत, केस

Basti News - - संतकबीरनगर के दीनानाथपुर गांव का रहने वाला है चालक - संतकबीरनगर के दीनानाथपुर गांव का रहने वाला है चालक - संतकबीरनगर के दीनानाथपुर गांव का रहने वाला

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 29 April 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
शौच करने गए मालिक की कार लेकर चालक चंपत, केस

छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी पुलिस ने धोखे से मालिक की कार लेकर भाग जाने वाले चालक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संपत्ति के लिए आपराधिक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। घटना बीते 19 फरवरी 2025 की है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना थानाक्षेत्र के खतमसराय स्थित एक ढाबे की है। छावनी पुलिस ने चालक शिवप्रकाश गौड़ निवासी दीनानाथपुर जिला संतकबीरनगर, भोला जायसवाल निवासी रीवा, मध्य प्रदेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) में केस दर्ज किया है। दिल्ली में ट्रांसपोर्टर का काम करने वाले प्रमोद यादव पुत्र राजकिशोर यादव निवासी ग्राम शिवराजपुर थाना भटनी, जिला देवरिया ने उक्त मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फरवरी में अपनी किया कार से दिल्ली से अपने घर देवरिया जा रहे थे। रास्ते में शौच के लिए छावनी थानाक्षेत्र के खतमसराय स्थित एक ढाबे पर रुके। वापस आने पर गाड़ी ढाबे पर मौजूद नहीं थी। पता चला कि चालक शिव प्रकाश गौड़ अपने एक अन्य सहयोगी के साथ कार लेकर अयोध्या की तरफ भाग गया। घटना की सूचना छावनी पुलिस को देकर घर चला गया था। इस प्रकरण में कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। बस्ती के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने छावनी पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।