New Civil Judge Ankit Kumar Singh Welcomed at Maharajganj Court Ceremony बार व बेंच का सामंजस्य बहुत जरूरी : सिविल जज, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsNew Civil Judge Ankit Kumar Singh Welcomed at Maharajganj Court Ceremony

बार व बेंच का सामंजस्य बहुत जरूरी : सिविल जज

Basti News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दीवानी न्यायालय फरेंदा के नवागत सिविल जज का सिविल बार

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 12 April 2025 08:57 AM
share Share
Follow Us on
बार व बेंच का सामंजस्य बहुत जरूरी : सिविल जज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दीवानी न्यायालय फरेंदा के नवागत सिविल जज का सिविल बार की ओर से समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। इस दौरान सिविल जज अंकित कुमार सिंह ने कहा कि न्याय दिलाना ही बार व बेंच का उद्देश्य है। ऐसा आपसी सामंजस्य से ही संभव है। न्यायपालिका सर्वश्रेष्ठ व सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि एक मिशन के तहत काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में बार अध्यक्ष रविन्द्र नाथ उपाध्याय व मंत्री अनिल पासवान सहित अन्य अधिवक्ता ने सिविल जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता प्रेम कुमार सिंह, ज्वाला मणि त्रिपाठी, अब्दुल मजीद खां, राम सहाय गुप्त, अरविन्द मिश्रा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह, हरिओम श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्र, अनिल मौर्य, उदय शंकर चौरसिया, डीएन चतुर्वेदी, अरविन्द उपाध्याय, अतुल श्रीवास्तव, शमशाद अली, शम्भू यादव, सचिन त्रिपाठी व अजीत मणि सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।