Police Crackdown on Sex Trafficking Ring in Basti Six Arrested अनैतिक देह व्यापार में छह लोग गिरफ्तार, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Crackdown on Sex Trafficking Ring in Basti Six Arrested

अनैतिक देह व्यापार में छह लोग गिरफ्तार

Basti News - - संचालकों में एक महिला समेत पांच पुरूष शामिल - संचालकों में एक महिला समेत पांच पुरूष शामिल - संचालकों में एक महिला समेत पांच पुरूष शामिल

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 18 April 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
अनैतिक देह व्यापार में छह लोग गिरफ्तार

बस्ती, निज संवाददाता। शहर के बाहरी हिस्से में टोल प्लाजा के पास एक भवन में चल रहे देह व्यापार के अनैतिक धंधे से जुड़े छह लोगों की पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाई है। इन पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। गिरफ्तार लोगों में पांच पुरुष और एक महिला है। यह जानकारी सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने दी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में शिवमूरत चौधरी, अंबुल पटेल, राजू यादव, रामकरन, हिमेश त्रिपाठी और एक महिला है। इन सभी को पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में 16 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाजा के पास एक दो मंजिला मकान में पकड़ा था। सीओ ने बताया कि यहां पर यहां पर महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर धन अर्जित करने के लिए अनैतिक देह व्यापार करती थीं। शिवमूरत स्वयं को भवन का मालिक और अंबुज को हिस्सेदार बताया। इन दोनों बताया कि ये महिलाओं और लड़कियों के लिए ग्राहक बुलाते थे। देह व्यापार से अर्जित धन से मकान का किराया व लड़कियों का हिस्सा देने के बाद जो बचत होती थी, उसे शिवमूरत और अंबुज आधा आधा बांट लेते थे।

टोकन पर्चियों के सहारे होता था देह व्यापार, ऑनलाइन भी लेते थे पेमेंट

सीओ ने बताया कि देह व्यापार के लिए लड़कियों को अपने जाल में फंसाया जाता था। अनैतिक कार्य करने वालों को पर्चियां दी जाती थी। मौके पर कोई लेनदेन नहीं होता था। पर्चियां शहर के अन्य हिस्से में रुपये लेकर दे दिया जाता था। मौके पर पुलिस को 13 नीली और 16 पीली टोकन पर्चियां मिलीं। मौके पर देह व्यापार में प्रयोग होने वाला एक बोरा सामान, 22 मोबाइल, 40 हजार से अधिक रुपये, एक डीबीआर, तीन क्यूआर कोड भी मिला था। इसके सहारे ऑनलाइन पेमेंट लेने का भी काम होता था।

सीओ के नेतृत्व में की गई थी छापेमारी

बस्ती। टोल प्लाजा के पास 16 अप्रैल को सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय, रमेश, अभय उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार, इरशाद खान, शिवम यादव, चंदन, विभा सिंह, नीलम यादव, प्रिया सिंह, मधु सिंह, नीलम शुक्ला और अन्नपूर्णा की टीम ने छापेमारी कर मौके से लोगों को गिरफ्तार किया था।

मौके पर मिली थीं नौ युवतियां व महिलाएं

छापेमारी के दौरान मौके से आठ युवतियां और एक महिला मिली थीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि ‘हिन्दुस्तान इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। अब कार्रवाई के नाम पर संचालिका के तौर पर एक महिला का नाम सामने आया और उसके खिलाफ एफआईआर हुआ है। शेष आठ युवतियां कौन थीं और कहां गईं, इसका खुलासा नहीं हो पाया। बताया जाता है कि गिरफ्तार चार पुरुषों को भी अभी तक मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है। इन लड़कियों और लड़कों में कई सफेदपोश भी हैं, जिससे कई चेहरे से नकाब उठने की संभावना थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।