Sonha Police Rescues Missing Boy from Bhanupr Town पुलिस ने लापता बच्चे को तलाशा, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSonha Police Rescues Missing Boy from Bhanupr Town

पुलिस ने लापता बच्चे को तलाशा

Basti News - सोनहा पुलिस ने मुम्बई से बस्ती आई सोनी के गुम हुए बेटे हसन को खोज निकाला। सोनी अपने तीन बच्चों के साथ भानपुर में रुकी थी, जहां हसन गुम हो गया। पुलिस ने नरखोरिया गांव के बाग के पास से उसे सुरक्षित पाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 19 April 2025 10:49 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने लापता बच्चे को तलाशा

बस्ती। सोनहा पुलिस ने मां से बिछड़े बेटे को खोजकर परिवार को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सोनहा थानाक्षेत्र के भोलापुर गांव निवासिनी सोनी अपने तीन बच्चों को लेकर मुम्बई से बस्ती आई थी। ऑटो से भानपुर कस्बे बच्चों को लेकर उतर गई। इस दौरान कस्बे में आठ वर्षीय हसन गुम हो गया। काफी खोजने के बाद बच्चा नहीं मिला। पीड़िता ने कस्बे से हसन की गुम होने की सूचना सोनहा पुलिस को दी। अतिरिक्ति प्रभारी निरीक्षक अपराध रमजान अली अंसारी ने पुलिस टीम को लगा दिया। टीम ने नरखोरिया गांव के बाग के पास से बच्चे को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।