राजनीति में भागीदारी करे व्यापारी परिवार का एक सदस्य
Basti News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने मालवीय रोड पर जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए तत्पर है।...

बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने मालवीय रोड पर जिला कार्यालय के उद्घाटन पर व्यापारी समागम का आयोजन किया। समागम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाग लिया। प्रदेश अग्रवाल नितिन अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। प्रत्येक व्यापारी परिवार से एक व्यक्ति को राजनीति में आना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की व्यापारियों से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा व्यापारियों के साथ है। व्यापारी समागम के संयोजक जगदीश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संयोजक ने कहा कि जनपद में व्यापारियों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी तरह से समर्पित रहेगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद सिंह, संतकुमार कसौधन, नीरज गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, अरविंद चौधरी, रवीन्द्र कश्यप, संजय गुप्ता, आकाश कसौधन, ध्रुव कसौधन, पवन अग्रहरि, वीरेन्द्र बरनवाल, संजय अग्रहरि, राधेश्याम जायसवाल, विजय पाण्डेय आदि की भागीदारी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।