ई-रिक्शा की जांच को पहुंचे अपर परिवहन आयुक्त
Basti News - बस्ती में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जांच के लिए अपर परिवहन आयुक्त संजय सिंह पहुंचे। जांच के दौरान 5 ई-रिक्शा सीज किए गए और 20 का चालान किया गया। अभियान 1 अप्रैल से चल रहा है जिसमें...

बस्ती। अवैध रुप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जांच के लिए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) उत्तर प्रदेश संजय सिंह सोमवार को बस्ती पहुंचे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में चल रहे अभियान की जांच किया। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) की मौजूदगी में परिवहन व पुलिस विभाग की टीम ने बिना कागजात के संचालित पांच ई-रिक्शा को सीज कर दिया, जबकि कागजात में कमी पाए जाने पर 20 ई-रिक्शा का चालान किया गया। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) ने पहली अप्रैल से संचालित अभियान की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि अवैध रूप से ई-रिक्शा का संचालन न होने पाए। कड़ाई के साथ कार्रवाई की जाएगी। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) जब बस्ती पहुंचे तो उस समय यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि पहली अप्रैल से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अब तक 90 ई-रिक्शा को सीज किया जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।