BJP Activists Urged to Spread Government Schemes Sanjeev Diwakar सक्रिय कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए : विधायक , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsBJP Activists Urged to Spread Government Schemes Sanjeev Diwakar

सक्रिय कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए : विधायक

Etah News - भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव दिवाकर ने सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि सभी को संगठित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 8 April 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
सक्रिय कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए : विधायक

भारतीय जनता पार्टी की रीड सक्रिय कार्यकर्ता है। मौजूदा परिवेश में सभी को संगठित होकर सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी जन-जन् तक पहुंचानी होगी। योजना के संबंध में जानकारी के अभाव में कल्याणकारी योजनाएं पात्र व्यक्तियों के पास तक नहीं पहुंच पा रही हैं। श्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में यह उदगार विधायक संजीव दिवाकर ने व्यक्त किये। इससे पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर, अशोक शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष केशव राणा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन संयोजक रमेश पाल सिंह रामू ने किया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत पिछला प्रकोष्ठ मंत्री बीएल कुशवाह, अवागढ़ अध्यक्ष महेश पाल सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा, मनोज बजरंगी, कपिल गुप्ता, रूपम गुप्ता, शिवम बंसल, रामजीलाल राजपूत, शैलेश गौतम, शैलेश गौतम, ठाकुर श्यामवीर सिंह, राहुल प्रताप सिंह, दिनेश लोधी, राजेश सरानी, धर्मेंद्र पाल सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-09इटीए8 : मंगलवार को श्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में विचार व्यक्त करते विधायक संजीव दिवाकर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।