दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो क्लिप
Basti News - बस्ती के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर नाम बदलकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण...

बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाली महिला ने कड़रखास जमोहरा गांव निवासी एक व्यक्ति पर नाम बदल कर शारीरक शोषण करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि वह वीडियो क्लिप बनाकर वॉयरल करने की धमकी देकर बार-बार संबंध बनाया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। महिला की तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी की रहने वाली एक महिला एक दशक से मुंडेरवा में एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। दुकान पर ही वह आरोपी के संपर्क में आई। महिला को उसने अपना नाम समीर चौधरी बताया। नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी उसके घर तक जा पहुंचा और उसके साथ संबंध बनाया। इसका वीडियो क्लिप भी बना लिया। महिला का आरोप है कि वीडियो क्लिप दिखाकर उसे धमकी देकर कई बार शोषण किया। एक दिन महिला को आरोपी का आधार कार्ड उसके हाथ लग गया तो उसे पता चला कि वह गैर धर्म का है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।