कम लागत में सूरजमुखी की खेती कर मालामाल हो सकते हैं किसान
Bhadoni News - कम लागत में सूरजमुखी की खेती कर मालामाल हो सकते हैं किसान क क क कक क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। गर्मी के मौसम में कम लागत में किसान सूरजमुखी की खेती कर मालामाल हो सकते हैं। फसल की बोआई से खाली खेतों की न सिर्फ उपयोगिता सार्थक होती है, बल्कि एक बीघे में 25 हजार रुपये तक आसानी से मुनाफा कमाया जाता है। इसके लिए थोड़ी सी मेहनत व वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करना पड़ता है। बता दें कि मार्च माह के अंत में आलू एवं मटर की फसल तैयार होने के बाद खेत खाली हो जाता है। ऐसे में किसान उन खेतों में सूरजमुखी की खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं। क्षेत्र के उमरी गांव निवासी उन्नतशील किसान लालचंद मौर्य ने बताया कि सूरजमुखी की खेती कम समय व कम लागत में अच्छी आमदनी देती है। 60 से 70 दिन में फसल तैयार हो जाती है। इसका बीज बाजार में तीन हजार रुपये कुंतल से अधिक दाम पर बिकता है।
चौरी क्षेत्र के भुलईपुर निवासी किसान कमला यादव ने बताया कि एक बिस्वा में सौ ग्राम बीज, आधा किलो डाई व यूरिया मिलाना चाहिए। चार बार सिंचाई करनी पड़ती है। गर्मी के दिनों में जरुरत के हिसाब से 15 से 20 दिनों में सिंचाई करनी चाहिए। इसे आलू के बीज की तरह बोया जाता है। निर्धारित दूरी रखने पर फूल अच्छे लगते हैं, जिससे पैदावार अधिक होती है। कहा कि छह वर्षों से वह खेती करके मालामाल हो रहे हैं। एक बीघा सूरजमुखी की खेती में छह से सात कुंतल पैदावार होती है। जिसे बेचकर 25 हजार रुपये आसानी से मिल जाते हैं। फसल तैयार करने में कुल दो हजार रुपए खर्च आता है।
बीडीएच 18: खेत में लहलहाती सूरजमुखी की फसल (इंटरनेट की फोटो)।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।