Protest in Bhadohi Against Violence on Hindus in West Bengal बर्खास्त हो ममता बनर्जी सरकार, मुख्यालय पर धरना, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsProtest in Bhadohi Against Violence on Hindus in West Bengal

बर्खास्त हो ममता बनर्जी सरकार, मुख्यालय पर धरना

Bhadoni News - भदोही में हिन्दू धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल सुरक्षा मंच ने राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपा और विरोध प्रदर्शन किया। मंच के अध्यक्ष सत्य प्रकाश बिंद ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं की हत्या वोट...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीThu, 24 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
बर्खास्त हो ममता बनर्जी सरकार, मुख्यालय पर धरना

भदोही, संवाददाता। हिन्दू धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल सुरक्षा मंच के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश बिंद ने कहा कि वोट की राजनीति को लेकर पश्चिम बंगाल में सरकार के इशारे पर हिन्दुओं की हत्या कराई जा रही है। बहुत से लोगों ने डर के मारे अपना घर, कारोबार तक छोड़ दिया है। आजादी के आठ दशक बाद भी हिन्दू समाज डरा हुआ है। भारत सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए। जाति, वोट की राजनीति करने वाले दलों को अब आईना दिखाने का समय आ गया है। सरकार ने अगर कोई कड़ा कदम नहीं उठाया तो हिन्दू संगठनों के लोग लगातार विरोध प्रदर्शन करने का काम करेंगे। इस दौरान जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके ममता बनर्जी को जमकर कोसा गया। इस मौके पर एडवोकेट धर्मराज गुप्ता, आनंद केशरी, कमलेश कुमार यादव, शिव कुमार यादव, ओम प्रकाश, दुर्गेश सिंह, राजेश गुप्ता, सर्वेश कुमार बिंद, अनिल गिरी, राम किशुन बिंद आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।