Three Biker Thugs Open Fire in Vedmanpur Village Police Investigate आधा दर्जन मनबढ़ों पर केस दर्ज, सीसी कैमरों को खंगाला, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsThree Biker Thugs Open Fire in Vedmanpur Village Police Investigate

आधा दर्जन मनबढ़ों पर केस दर्ज, सीसी कैमरों को खंगाला

Bhadoni News - बुधवार की रात रोटहां, वेदमनपुर गांव में तीन बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। मामले में अधिवक्ता चंदन कुमार दुबे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 10 May 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
आधा दर्जन मनबढ़ों पर केस दर्ज, सीसी कैमरों को खंगाला

चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रोटहां, वेदमनपुर गांव में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने अधिवक्ता चंदन कुमार दुबे की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान को पुलिस सीसी कैमरों को खंगाल रही है। बता दें कि उक्त गांव में बुधवार की देर रात दो युवक एक बाइक से आए। उसके बाद कुछ देर बाद दो बाइकों पर चार और लोग पहुंचे। उन्होंने गांव निवासी एडवोकेट का पता एक बुजुर्ग महिला से पूछा। उनके घर जाने की बजाय गांव में ही बाइक चलाते हुए हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया।

जिससे गांव में दशहत का आलम बन गया था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस गुरुवार की अल सुबह पहुंची। उसे चार खोखा दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक चौरी रमेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी अधिवक्ता चंदन कुमार दुबे की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसी फुटेज में बाइक सवार नजर आ रहे हैं। उनकी फोटो एवं बाइक के नंबर से उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।